मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने उपचुनाव से बनाई दूरी

चुनाव के नतीजे के पश्चात हो सकता है खेला

Patna: बिहार में उपचुनाव के परिणाम के पश्चात खेला हो सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव से दूरी बना ली है।

दोनों सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी खड़े हैं। मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनावी मैदान में तो गोपालगंज से राष्ट्रीय जनता दल के मोहन प्रसाद गुप्ता प्रत्याशी है। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 240 बार विधायक है। सबसे ज्यादा 78 विधायक राष्ट्रीय जनता दल के हैं। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 77 तो जनता दल यूनाइटेड के पास केवल 45 विधायक है।

तीनों सीट RJD के खाते में आ जाएंगी तो RJD बिना Nitish Kumar के समर्थन के ही सरकार बनाने की स्थिति में होंगे

राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गोपालगंज और मोकामा के पश्चात कुर्मी सीट जाते ही राष्ट्रीय जनता दल के कुल 81 विधायक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड के बगैर महागठबंधन के विधायकों की संख्या 122 हो जाएगी। जीवन राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेश और वामदलों को मिलाकर 116 सीटें होंगी।

Nitish Kumar(Middle) with Tejashwi Yadav(Right) and Tej Pratap Yadav(Left)

हम के 4, ए आई एम आई एम के एक और एक निर्दलीय विधायक राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बना सकता है। ऐसी स्थिति में नीतीश भी बहुत सोच समझकर कदम उठा रहे हैं। इस वक्त हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी ने उपचुनाव के प्रचार से दूरी बनाए रखी है, परंतु राजनीति संभावनाओं का खेल है। जीतन राम मांझी कभी भी दूसरे खेमे में जा सकते हैं।

 

 

 

यह भी पढ़े: Cyber Crime: बिहार के मुख्य सचिव की सतर्कता ने उन्हें साइबर ठगों से बचाया

 

Exit mobile version