
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत Ramdas Soren के श्राद्ध संस्कार भोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ घोड़ाबांधा पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे स्मृति शेष-रामदास सोरेन जी के “संस्कार भोज” में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व० रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। https://t.co/HjVJw4ioNB pic.twitter.com/S7sI917rJO
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 29, 2025
दोनों दोपहर लगभग 2.15 बजे घोड़ाबांधा स्थित कम्फ़ुटा मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे और सीधे श्राद्ध कर्म स्थल पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Ramdas Soren के श्राद्ध स्थल पर पुख्ता सुरक्षा
श्राद्ध कार्यक्रम के लिए घोड़ाबांधा में एक विशाल पंडाल बनाया गया था, जिसमें विशिष्ट व्यक्तियों (VIP) के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता की गई थी।

मंत्री के निधन का कारण
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन बाथरूम में फिसलकर गिरने के कारण सिर में लगी गंभीर चोटों से हुआ था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में दिल्ली ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।
यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग



