
बोकारो में स्व. शांति सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताया शोक
बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार, 19 नवंबर को बोकारो पहुंचे। यहां सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 में उन्होंने राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) की दिवंगत माता स्व. शांति सिंह के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. शांति सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढाढ़स
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राकेश कुमार सिंह और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल मिलने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत शांति सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।



