HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM Hemant Soren ने सुनीं जनसमस्याएं, लोहरदगा जेएमएम कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज CM Hemant Soren ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए आम नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

जनसमस्याओं के समाधान का आग्रह

मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों से अवगत कराया। आगंतुकों ने मुख्यमंत्री से इन विषयों पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया।

योजनाओं और संगठन पर चर्चा

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला और नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री से संवाद किया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़े: Hemant Soren: दावोस में झारखंड की गूंज, WEF में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button