CM हेमन्त सोरेन ने रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह की चल रही तैयारी का आज निरीक्षण किया

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का आज निरीक्षण किया।

CM Hemant Soren ने निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

उन्होंने यहां पंडाल, मंच और स्टॉल्स के चल रहे निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों और लाभुकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने यहां की जा रही व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली।

CM Hemant Soren inspecting preparation of Jharkhand Foundation day event

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे , सचिव श्री मनीष रंजन, सचिव श्री अमिताभ कौशल , सचिव श्री राजेश शर्मा, सचिव श्री मनोज कुमार , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी और रांची के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto

 

 

↑
Exit mobile version