CM Hemant Soren ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली, इलाज में किसी भी कमी से किया इनकार

रांची/सिमडेगा: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के अस्वस्थ होने की सूचना पर झारखंड के CM Hemant Soren  ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विमल लकड़ा जी राज्य का गौरव हैं, और उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

अस्पताल में जाकर मुलाकात की मंत्री सुदिव्य कुमार ने

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने रांची स्थित क्यूरेसेटा अस्पताल जाकर विमल लकड़ा और उनकी पत्नी से मुलाक़ात की। उन्होंने डॉक्टरों से विमल लकड़ा की स्वास्थ्य स्थिति, स्कैन रिपोर्ट और इलाज की प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि उन्हें उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

CM Hemant Soren ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने अपने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से राज्यवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा:

“हमारे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा जी के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। झारखंड सरकार उनके और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।”

खेत में बेहोश हुए थे विमल लकड़ा

सिमडेगा जिले के निवासी 45 वर्षीय विमल लकड़ा सोमवार को अपने गांव के खेत में बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल कुरडेग में प्राथमिक उपचार के बाद सिमडेगा सदर अस्पताल और फिर रांची के क्यूरेसेटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिटी स्कैन रिपोर्ट में उनके सिर में खून का थक्का (blood clot) पाया गया है, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

 झारखंड हॉकी संघ ने जताया आभार

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि विमल लकड़ा झारखंड हॉकी का महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं। राज्य सरकार की तत्परता पर आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रति यह संवेदनशीलता सरकार की खेल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विमल लकड़ा: राज्य का गौरव

सरकार ने कहा:

“खिलाड़ी राज्य की पहचान होते हैं। उनके स्वास्थ्य व सम्मान की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादी — Vinod Kumar Pandey

Exit mobile version