रांची: झारखंड के CM Hemant Soren ने आज झारखंड विधानसभा में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से झारखण्ड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कोयला एवं खान राज्य मंत्री भारत सरकार श्री सतीशचंद्र दुबे ने मुलाक़ात की। @satishdubeyy @CoalMinistry @CoalIndiaHQ @CCLRanchi pic.twitter.com/FqzFy2Wg3p
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 26, 2025
इस बैठक में कोयला खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई, जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याएँ, पर्यावरणीय प्रभाव और पुनर्वास जैसे विषय शामिल थे।
खनन के बाद जमीन वापस करने पर जोर: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खनन कार्य पूरा हो जाने के बाद भारत सरकार को जमीन राज्य सरकार को वापस कर देनी चाहिए। इससे मूल रैयतों को उनकी जमीन लौटाई जा सकेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जिम्मेदारियों को केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर सुनिश्चित करना होगा।
CM Hemant Soren News: सकारात्मक रहा केंद्रीय मंत्री का रुख
बैठक के दौरान, केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास और लोगों की भलाई के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर इन समस्याओं का समाधान तलाशेंगे।
इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, खान सचिव श्री अरवा राजकमल, CMPDI के सीएमडी श्री मनोज कुमार, BCCL और CCL के सीएमडी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग
