JharkhandHeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

गल्फ देशों के हालात पर सीएम हेमंत सोरेन की चिंता

गल्फ देशों के हालात पर सीएम हेमंत सोरेन की चिंता, प्रवासियों की सुरक्षा के लिए पीएम और विदेश मंत्री से अपील

गल्फ देशों के हालात पर सीएम हेमंत सोरेन की चिंता, प्रवासियों की सुरक्षा के लिए पीएम और विदेश मंत्री से अपील

रांची: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने वहां रह रहे झारखंडवासियों और अन्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की अपील की है।

सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र से आग्रह

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अनुरोध किया है कि जो भी भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में खुद को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि संकट में फंसे झारखंड के श्रमिकों और प्रोफेशनल्स की पहचान कर दूतावासों के माध्यम से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

सीएम ने अपील करते हुए कहा, “मैं सभी झारखंडवासियों समेत देश के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे सतर्क रहें। राज्य सरकार आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

झारखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रवासियों से घबराने की बजाय हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है। राज्य सरकार ने प्रवासी नियंत्रण कक्ष को अलर्ट पर रखा है ताकि विदेशों में फंसे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

मुख्यमंत्री कार्यालय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

📞 हेल्पलाइन नंबर

  • टोल फ्री: 1800-3456-526

  • लैंडलाइन: 0651-2480083, 2481188, 2480058

  • व्हाट्सएप: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button