CM Hemant Soren और विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर की पूजा-अर्चना, राज्यवासियों के लिए सुख-शांति की कामना

रांची: रामनवमी के शुभ अवसर पर CM Hemant Soren और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर (रांची) में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास, समृद्धि और जनता की सुख-शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा, “रामनवमी के इस महापर्व पर प्रभु श्रीराम सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही मेरी मंगलकामना है।” उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, क्योंकि यही इस पर्व का असली संदेश है।

भक्ति और उत्सव का पर्व है रामनवमी: CM Hemant Soren

श्री सोरेन ने कहा कि श्रद्धा, भक्ति, उमंग और उत्साह के साथ हम हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। यह भगवान श्रीराम के प्रति हमारी अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक है। हर वर्ष की भांति इस बार भी हजारों श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Hemant Soren

समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद: CM Hemant Soren

पूजा कार्यक्रम के दौरान श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण, सदस्य प्रणय कुमार, महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव, तथा कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने राज्य और देश के लिए मंगलकामनाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जिसे पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Waqf Bill को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब पूरे देश में लागू होगा नया कानून

Exit mobile version