CM हेमन्त सोरेन और CP Radhakrishnan से आज DRM रांची रेल मंडल श्री प्रदीप गुप्ता ने मुलाकात की

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज डी.आर.एम. रांची रेल मंडल श्री प्रदीप गुप्ता ने मुलाकात कर उन्हें रांची से पटना एवं पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मालूम हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन का शुभारंभ 27 जून 2023 को रांची रेलवे स्टेशन से किया जाना सुनिश्चित है।

‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया

माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन से आज डी.आर.एम., रांची रेल मंडल श्री प्रदीप गुप्ता ने राज भवन में भेंट कर उन्हें दिनांक 27 जून, 2023 से रांची -पटना एवं पटना – रांची के मध्य चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: भागलपुर में भीषण Bomb Blast, एक की मृत्यु, तीन घायल

Exit mobile version