HeadlinesJharkhandStatesTrending

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर CID की रेड, परीक्षा अनियमितता मामले में तेज हुई जांच

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर CID की रेड, परीक्षा अनियमितता मामले में कार्रवाई तेज

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर गुरुवार को सीआईडी (CID) की टीम ने छापेमारी की। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की शिकायतों के बाद दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई है।

भारी पुलिस बल के साथ पहुंची CID की टीम

गुरुवार दोपहर सीआईडी की कई टीमें एल ख्यांग्ते के आवास पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। मौके पर किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर निगरानी रखी गई। छापेमारी में एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

JPSC परीक्षा मामले में दर्ज हुआ है केस

सीआईडी ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस संबंध में कांड संख्या 16/2026 दर्ज की गई है। जांच के क्रम में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

जांच जारी

सीआईडी की ओर से मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एजेंसी ने छापेमारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button