डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का राज्यव्यापी अभियान, 6 जुलाई तक युवाओं और महिलाओं से करेगी संवाद

भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक झारखंड में राज्यव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का राज्यव्यापी अभियान, 6 जुलाई तक युवाओं और महिलाओं से करेगी संवाद

Ranchi:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की ओर से झारखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरण, संगोष्ठी और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

युवाओं और महिलाओं से होगा संवाद

गणेश मिश्रा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी युवाओं से संवाद करेंगे और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रमों का शेड्यूल

राष्ट्र निर्माण के संदेश पर रहेगा फोकस

भाजपा का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के बीच राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version