1 जुलाई को BJP की प्रमंडलीय बैठक आयोजित

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश हजारीबाग की बैठक में जबकि नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी दुमका की बैठक में होंगे शामिल

Ranchi: 1 जुलाई को प्रदेश BJP द्वारा प्रमंडल स्तर पर सांगठनिक बैठक आयोजित की गई है जिसमे उस प्रमंडल में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,जिला प्रभारी,विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष ,जिला महामंत्री ,निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सांसद,विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,2019के प्रत्याशी,मंडल अध्यक्ष एवम मंडल महामंत्री शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

यह भी पढ़े: भागलपुर में भीषण Bomb Blast, एक की मृत्यु, तीन घायल

BJP: बैठक 11बजे सभी प्रमंडल में होगी

बताया कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक हजारीबाग में होगी जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, संथाल परगना की बैठक दुमका में आयोजित है जिसमे नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी औरप्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, दक्षिणी छोटानागपुर की बैठक रांची में आयोजित है जिसे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पलामू प्रमंडल की बैठक मेदनीनगर में जिसमे प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू और कोल्हान प्रमंडल की बैठक जमशेदपुर में आयोजित है जिसे प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े:Tabrez Ansari की हत्या के 4 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार; सजा 5 जुलाई
Exit mobile version