रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर छात्रों के आंदोलन को भुनाने और राज्य में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है।
झारखंड में आंदोलनकारी छात्र विधानसभा में घुस गए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि कुछ अराजक तत्व हमारे बीच घुस आए हैं।
छात्रों के साथ साथ झारखंड पुलिस की तारीफ़ करनी होगी दैनिक जागरण जैसा अख़बार लिख रहा है हल्का बल प्रयोग किया गया है। एक पुलिस कर्मी के सिर में चोट आई है।
अब तक… pic.twitter.com/6QRcbx1ZYt
— Awesh Tiwari (@awesh29) August 10, 2026
उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और पुलिस-प्रशासन के संयम व जिम्मेदारी के कारण भाजपा का आंदोलन को हिंसक रूप देने और हाईजैक करने का कुत्सित प्रयास पूरी तरह विफल हो गया।
संवाद से समाधान के लिए गंभीर है हेमंत सरकार: JMM
झामुमो महासचिव ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार छात्रों की जायज मांगों और रोजगार से जुड़े विषयों पर बेहद संवेदनशील है:
-
सकारात्मक वार्ता: छात्र प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय समिति की वार्ता में अधिकांश मुद्दों पर सकारात्मक सहमति और संभावनाएं बनी हैं।
-
संविधान के तहत हल: सरकार का स्पष्ट मानना है कि समस्याओं का स्थायी निस्तारण सड़क पर टकराव से नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण संवाद से संभव है।
-
असामाजिक तत्वों पर नजर: शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान किया जाएगा, लेकिन आंदोलन की आड़ में हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
राजनीतिक असफलता की बौखलाहट में बंद का आह्वान: JMM
विनोद पांडेय ने कहा कि चुनावों में लगातार नकार दिए जाने के बाद भाजपा युवाओं के भविष्य पर राजनीति कर रही है। जब छात्रों ने संयम दिखाया और पुलिस ने संवेदनशीलता से स्थिति को संभाला, तो अपने आकाओं से खरी-खोटी सुनने के बाद बौखलाहट में भाजपा ने झारखंड बंद का आह्वान किया। बंद और अराजकता की राजनीति से अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं निकलने वाला।
छात्रों से राजनीतिक उकसावे में न आने की अपील: JMM
झामुमो ने राज्य के युवाओं और छात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी राजनीतिक बहकावे या उकसावे में न आएं। पार्टी ने भरोसा दिलाया कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से छात्रों के साथ खड़ी है और संवाद के जरिए उनके बेहतर भविष्य और जायज हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।



