HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

Jharkhand Independence Day 2026: 15 अगस्त को इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

 

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित कर समारोह के सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

 

किस जिले में कौन मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन?

 

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन करने वाले मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:

 

जिला झंडोत्तोलन करने वाले मंत्री

 

पलामू (डालटनगंज) राधा कृष्ण किशोर एवं दीपक बिरुवा

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) चमरा लिंडा

गुमला चमरा लिंडा

गोड्डा संजय प्रसाद यादव

जामताड़ा इरफान अंसारी

देवघर हफीजूल हसन

पाकुड़ दीपिका पांडेय सिंह

बोकारो योगेंद्र प्रसाद

गिरिडीह सुदिव्य कुमार

लोहरदगा शिल्पी नेहा तिर्की

 

 

समारोह को लेकर सरकार ने दिए निर्देश

 

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को संबंधित मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया है।

 

गरिमामय आयोजन पर सरकार का जोर

 

राज्य सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया है। जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

 

15 अगस्त को होने वाले इन समारोहों में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button