चांडिल डैम की घटना पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Deepak Prakash
विस्थापित अनशनकारियों को ट्रैक्टर से मारने का प्रयास: दीपक प्रकाश
admin
File Photo
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने चांडिल डैम के विस्थापित अनशनकारियों को प्रोजेक्ट के ट्रैक्टर से हुए कुचलने के प्रयास पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विस्थापित दमनकारी हेमंत सरकार!
चांडिल में अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे विस्थापितों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जिसमे कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
राज्य सरकार अपनी कुनीतियों से बाज आए और जनता के हक की आवाज सुने न कि दमनकारी नीति अपनाए.
श्री प्रकाश ने कहा यह सरकार अपना होशो हवास खो चुकी है। इसलिए इस सरकार में अप्रत्याशित घटनाएं घट रही है।
आज की घटना ने राज्य सरकार की मंशा को उजागर कर दिया: Deepak Prakash
उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के विस्थापित राहत और पुनर्वास को लेकर डैम साइड में 8 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे थे। परंतु आज की घटना ने राज्य सरकार की मंशा को उजागर कर दिया।
सरकार आंदोलन और आंदोलनकारी दोनो को कुचलने में विश्वास करती है: Deepak Prakash
कहा कि यह सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों का दमन करने में विश्वास करती है। आंदोलन और आंदोलनकारी दोनो को कुचलने में विश्वास करती है।
कहा कि इसके पूर्व गो तस्करों ने महिला दरोगा संध्या टोपनो की हत्या कर दी। इतना ही बालू माफिया के द्वारा पदाधिकारी को कुचलने की कोशिश की गई।
राज्य सरकार जनविरोधी ही नहीं निरंकुश भी है: Deepak Prakash
श्री प्रकाश ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से बाज आए ।अविलंब ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज हो। साथ ही अनशनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्या का अविलंब समाधान हो।