खुद झामुमो के विधायक सरकार को दलाल, बिचौलियों से घिरा हुआ और युवाओं के सपनों को तोड़ने वाली सरकार बता रहे हैं- प्रतुल शाहदेव
admin
Ranchi: BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है कि विपक्ष के बाद अब तो सत्ताधारी दल के विधायक भी उनकी सरकार को भ्रष्ट और दलालों से घिरा हुआ बता रहे हैं।
BJP News: स्थानीयता के नाम पर उन्होंने अर्जुन मुंडा की सरकार से समर्थन वापस लिया था
प्रतुल ने कहा कि झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर युवाओं के सपनों को तोड़ने का आरोप लगाया।कहा कि स्थानीयता के नाम पर उन्होंने अर्जुन मुंडा की सरकार से समर्थन वापस लिया था।लेकिन 4 वर्ष तक झुनझुना बजाते रहे।
BJP News: यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है
प्रतुल ने कहा कि लोबीन हेंब्रम का यह कहना बिल्कुल जायज है कि यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।इससे पहले भी झामुमो की वरिष्ठ विधायिका श्रीमती सीता सोरेन अपनी सरकार के कार्यकाल में ही संथाल परगना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन के रैकेट चलाने का आरोप लगा चुकी है।
BJP News: इस भ्रष्ट और निक्कमी सरकार का जाना तय है
प्रतुल ने कहा जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, जनता के साथ-साथ अब सत्ताधारी दल के विधायकों को भी पता चल रहा है कि इस भ्रष्ट और निक्कमी सरकार का जाना तय है।प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और पूरी झारखंड मुक्ति मोर्चा का लोबीन हेंब्रम के आरोपों पर मौन धारण कर लेना सारी सच्चाई बयां कर रहा है।