आदिवासी महिलाओं का अपमान करना बंद करें भाजपा- Irfan Ansari

हजारों की संख्या में आदिवासी महिलाओं ने विधायक इरफान अंसारी को दिया मांग पत्र कहा हमारी मांग को राहुल गांधी जी तक पहुंचा दीजिए

Jamtara: जामताड़ा में हजारों की संख्या में महिलाएं माननीय विधायक डॉक्टर Irfan Ansari से मिलकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्रोपति मुर्मू जी की हाथों से देश का संसद भवन का उद्घाटन करने की मांग रखी।

महिलाओं ने विधायक जी को मांग पत्र सौंपा और कहा कि हमारे भावी प्रधानमंत्री आदरणीय राहुल गांधी जी को हमारा मांग पत्र पहुंचा दिया जाए। भाजपा वाले ने महिलाओं का अपमान करने का काम किया है। जब एक महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया गया है तो उन्हें उनका अधिकार एवं हक मिलना चाहिए।

सिर्फ नाम मात्र के लिए द्रौपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बना दिया है: Irfan Ansari

मौके पर विधायक जी ने कहा कि भाजपा का हमेशा से यही रवैया रहा है। सिर्फ नाम मात्र के लिए द्रौपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बना दिया है। उन्हें सारे हक एवं अधिकार से वंचित रखा गया है। हाल के दिनों में हमने देखा की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी साउथ अफ्रीकी दौरे पर गए थे। हमारा मानना है कि मोदी जी नहीं बल्कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू जी को जाना चाहिए था।

अगर मोदी जी अपना निर्णय नहीं बदलते हैं तो हम सभी लोग उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे: Irfan Ansari

वहां के लोगों के लिए एक अच्छा संदेश जाता। परंतु भाजपा वाले का यह हमेशा से नीति रहा है।आदिवासियों का अपमान करना बंद करे भाजपा। प्रधानमंत्री मोदी जी को चाहिए कि वह बड़ा दिल दिखाएं और देश का संसद भवन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी के हाथों से कराएं। आगे विधायक जी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि आपकी मांगों को मैं बहुत जल्द राहुल गांधी जी तक पहुंचाने का काम करूंगा। अगर मोदी जी अपना निर्णय नहीं बदलते हैं तो हम सभी लोग उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: फल फूल रहा झारखंड-बिहार सीमा पर अवैध शराब का धंधा

Exit mobile version