साजिश के तहत भाजपा ने हेमंत सोरेन को भेजा जेल- Kalpana Soren

साहिबगंज- पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren ने कहा कि बीजेपी ने षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। भाजपा को डर था कि लोकसभा चुनाव 2024 में वे बाहर रहे तो उनकी जमानत जप्त हो जाएगी।

भाजपा ने झारखंड के लाखों लोगों को हक अधिकार देने वाले हेमंत सोरेन को जेल भेज कर झारखंड और झारखंडियों के साथ खिलवाड़ किया है। वह शुक्रवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में अमरापारा व बोरिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी।

झारखंड का स्वाभिमान है तीर कमान: Kalpana Soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड का स्वाभिमान है तीर कमान। तीर कमान झारखंड का सम्मान है। तीर कमान झारखंड का स्वाभिमान। हेमंत सोरेन को सजेशन जेल में डालकर भाजपा ने झारखंड और झारखंड वासियों के साथ खिलवाड़ किया है। बीजेपी को भाई था कि झारखंड के लाखों लोगों को हक और अधिकार देने वाले हेमंत सोरेन को बाहर रहने दिया तो चुनाव में भाजपा की जमानत जप्त हो जाएगी।

जनता वोट की चोट से देगी जेल का जवाब: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने यह नहीं सोचा कि हेमंत सोरेन जरूर जेल में है परंतु आज हर झारखंड वासी हेमंत सोरेन की लड़ाई लड़ रहा है। अपने प्रिय नेता की जंग लड़ रहा है। यह चुनाव जनता लड़ रही है। तानाशाही टैक्टर के विरुद्ध और भारतीय जनता पार्टी को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। जेल का जवाब जनता वोट की चोट से देगी।

विजय हासंदा को विजयी बनाएं: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने जनता से अपील की 1 जून को तीर धनुष का बटन दबाकर विजय हांसदा को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं। रन कहा कि भाजपा ने 20 वर्ष शासन कर झारखंड को केवल पीछे रखने का कार्य किया है। भाजपा को झारखंड के आदिवासियों मूलवासियों से चीड़ है। इसी वजह से भाजपा ने लाखों राशन कार्ड डिलीट करवाई। हजारों स्कूलों पर ताला जड़वाया। हमारे हक के आवास को भाजपा शासित राज्यों में बांट दिया।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Swati Maliwal विवाद: बिभव कुमार ने ‘मारपीट’ मामले में AAP सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

 

Exit mobile version