कैंसर से जूझ रहे हैं Sushil Modi, कहा पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा

Patna: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री Sushil Modi ने अपने एक हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर सभी लोगों को अचंभित कर दिया है।

उन्होंने लिखा कि वह पिछले 6 महीना से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Sushil Modi ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं अब लगा कि लोगों को बताने का वक्त आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा। प्रधानमंत्री मोदी को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सादा आभार और सदैव समर्पित।

Sushil Modi के ट्वीट पर  इंडी गठबंधन ने रिएक्शन दी

इंडी गठबंधन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा की राजनीति अपनी जगह है परंतु हम सब चाहते हैं कि आप जल्दी से ठीक हो जाए और दोबारा से राजनीति में आए।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आरजेडी से टिकट मिलते ही वायरल हुआ Abhay Kushwaha के डर्टी डांस का वीडियो

Exit mobile version