HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

BJP Jharkhand: प्रधानमंत्री की धनबाद सभा में उमड़े अपार जनसमूह से झामुमो सकते में

हताश निराश झामुमो कर रहा अनर्गल बयान बाजी - प्रतुल शाह देव

Dhanbad: BJP ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलट वार करते हुए कहा कि आज धनबाद में लाखों की भीड़ अपने यशस्वी, युग पुरुष प्रधानमंत्री को सुनने आई थी।

BJP Jharkhand: गठबंधन का 14- 0 से सफाया होने वाला है

प्रधानमंत्री जी के एक-एक वाक्य पर गगन भेदी नारे लग रहे थे। इसे देखकर गठबंधन सरकार सकते में आ गई है और झारखंड मुक्ति मोर्चा अनर्गल बयान बाजी कर रही है। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी को यह स्पष्ट रूप से पता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके गठबंधन का 14- 0 से सफाया होने वाला है। सत्ताधारी गठबंधन के नेता हताशा, निराशा और कुंठा के दौर से गुजर रहे हैं।

BJP Jharkhand: 70,000 करोड रुपए के घपले, घोटाले का आरोप ठग बंधन सरकार पर

प्रतुल ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति हुई है।जबकि झामुमो ने 4 वर्ष में सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।इस दौरान 70,000 करोड रुपए के घपले, घोटाले का आरोप ठग बंधन सरकार पर लगा है।

BJP News: झारखंड में हुए भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

प्रतुल ने कहा कि झामुमो को जिस चीज ने सबसे कचोटा है वह प्रधानमंत्री जी की झारखंड में भ्रष्टाचार में लूटे गए पैसे को वापस वसूलने की गारंटी है। प्रतुल ने कहा कि झारखंड में हुए भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पसंदीदा अधिकारियों और दलालों का होटवार जेल में अब तक बंद होना है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button