17-08: BJP: राज्य की Corrupt सरकार को हटाने का संकल्प दिलाने आया हूं

राज्य का मुखिया ही अगर फ्रॉड है तो कैसे होगा राज्य का भला .....बाबूलाल मरांडी

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से अपनी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।

BJP News- राज्य का मुख्यमंत्री ही फ्रॉड: Babulal Marandi

अपने संबोधन में श्री मरांडी ने राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार ,बंगालादेशी घुसपैठियों संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी, खनिज संसाधनों , गरीबों के अनाज की लूट को उजागर किया। बरहेट की संकल्प सभा में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार द्वारा गरीबों आदिवासियों की जमीन लूट पर कड़ा प्रहार किया। जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही फ्रॉड हो उससे राज्य के भलाई,भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है।

यह राज्य अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपानीत एन डी ए सरकार की देन है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा आदिवासी के नाम पर सोरेन परिवार ने नाम बदल बदल कर आदिवासियों की जमीन लूटी है। शिबू सोरेन को शिव सोरेन बना दिया,हेमंत सोरेन हेमंत कुमार सोरेन बन गए,दुर्गा सोरेन को दुर्गा प्रसाद सोरेन बना दिया और बसंत सोरेन बसंत कुमार सोरेन बन गए। ऐसे फ्रॉड से राज्य का विकास कैसे होगा। यह राज्य अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपानीत एन डी ए सरकार की देन है।

कहा कि अवसर आने पर कांग्रेस ,झामुमो राजद के लोगों ने झारखंड आंदोलन को बेचा और खरीदा है। झारखंड राज्य का गठन एक विकसित झारखंड बनाने केलिए,आदिवासियों मूलवासियों के विकास केलिए बनाया गया था लेकिन आज सत्ता में बैठा सोरेन परिवार यहां के खुद अपनी तिजोरी भरने में लगा है। यह सरकार काम करने केलिए नही केवल कमाने केलिए बनी है।

उन्होंने कहा कि आज खान खनिज की लीज संथाल परगना और झारखंड के लोगों को नही बल्कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन,उनकी पत्नी कल्पना सोरेन,उनके विधायक प्रतिनिधि और प्रेस सलाहकार के नाम आवंटित हो रहे हैं। भाजपा से भी बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा,रघुवर दास प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। क्या किसी ने आदिवासी की जमीन लूटी?

BJP News- लोग विरोध करते हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे लाद दिए जा रहे: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि BJP की सरकार बनेगी तो यहां के खान खनिज की लीज झारखंड वासियों के नाम पर होगा कोई मुंबई दिल्ली लीजधारक नही होगा। हेमंत सरकार गरीबों का अनाज भी लूट रही है। केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे प्रति व्यक्ति 5किलो चावल गरीबों के घर तक नहीं पहुंच रहे। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को लूटने में लगा दिया है। डीसी,एसपी,दारोगा,बीडीओ जनता को परेशान करते हैं। बिना पैसे का कोई काम नही हो रहा।

संथाल परगना के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आज पूरा संथाल परगना बांग्लादेशी घुसपैठियों से भरा पड़ा है। राज्य सरकार की तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है कि संथाल परगना के विभिन्न जिलों में घुसपैठियों को सुनियोजित तरीके से बसाया जा रहा है,उनके राशन कार्ड,आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार आते ही ऐसे घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। और संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।

BJP News- आदिवासी समाज के होनहार युवक युवतियों की हत्या हो रही है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि राज्य में बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही। सामूहिक दुष्कर्म और हत्याएं हो रही हैं।इसमें सर्वाधिक आदिवासी दलित बेटियां ही पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री अपने को आदिवासी मुख्यमंत्री बताते हैं लेकिन आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हेमंत सरकार में हो रहा। आदिवासी समाज के होनहार युवक युवतियों की हत्या हो रही है परंतु मुख्यमंत्री चैन से सो रहे।

श्री मरांडी ने कहा यह संकल्प यात्रा राज्य को भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,खान खनिज की लूट और परिवारवाद से बचाने के संकल्प की यात्रा है।
उन्होंने बदलाव की शुरुवात बरहेट से करने का आह्वान किया। ऐसे भ्रष्ट जनप्रतिनिधि से राज्य के आदिवासी ,दलित,पिछड़े,शोषित , पीड़ित समाज का भला नहीं हो सकता। हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।

बरहेट की संकल्प यात्रा में विधायक अनंत ओझा, अमित मंडल, सांसद सुनील सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद,जिला अध्यक्ष राम दरस यादव,पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, सिमोन मालतो ,गमलिया हेंब्रम,सत्येंद्र सिंह,कमल भगत,ललिता पासवान,बरन वास टुडू,खगेंद्र साहा,रेणुका मुर्मू,कुसुमाकर तिवारी,मनीष भारती,नवीन गुप्ता,ज्योतिष हेंब्रम,मोहित रक्षित,विनोद चौधरी,मारेंग मरांडी आदि उपस्थित रहे।

पूरी यात्रा के संयोजन में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय संथाल परगना के प्रवास पर हैं। और पूरी तैयारी,स्वागत,एवम जनसभा की मॉनिटरिंग कर रहे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

Exit mobile version