BJP: महाजनसंपर्क अभियान में केंद्रीय और प्रदेश भाजपा के नेताओं के हो रहे सघन प्रवास

पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया 13जून से झारखंड के विभिन्न जिलों में तीन दिवसीय प्रवास तय

Jamshedpur: महाराष्ट्र राज्य के विधान पार्षद एवम BJP के वरिष्ठ नेता प्रो राम सिन्दे 12से 15जून तक रांची ,खूंटी एवम जमशेदपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

12 एवम 13जून को नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पाकुड़ एवम साहेबगंज जिला के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

BJP: महा जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा

मोदी सरकार की 9वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने केलिए भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा। लोकसभा एवम विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व ने नेताओं के कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। यह जानकारी महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

BJP: वसुन्धरा राजे सिंधिया 13 जून को बाबा बैजनाथ की पवित्र धरती देवघर पहुंचेंगी

अभी प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई एवम राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना का प्रवास कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया महा जनसंपर्क अभियान और अधिक सफल बनाने केलिए 13जून को 1बजे अपराह्न बाबा बैजनाथ की पवित्र धरती देवघर पहुंचेंगी। 3बजे अपराह्न श्रीमती सिंधिया देवघर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

14 जून को वसुंधरा राजे प्रातः 8 बजे बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 11बजे पूर्वाह्न प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। 1.30 बजे दुमका जिलांतर्गत कैराबनी में जनसभा को संबोधित करेंगी। गिरिडीह लौटने के क्रम में श्रीमती सिंधिया कर्णपुरा एवम झगरी में पार्टी द्वारा आयोजित संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगी। वसुंधरा राजे का रात्रि विश्राम गिरिडीह परिसदन में होगा।

15जून को 11बजे पूर्वाह्न गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित करने के पश्चात वे डुमरी में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगी। 1बजे अपराह्न बगोदर में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 5.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची पहुंचकर रात्रि 8 बजे सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली केलिए प्रस्थान करेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar: औरंगाबाद में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 60 लोग अस्पताल में भर्ती

Exit mobile version