Bihar Tourism: राजगीर घूमना हुआ आसान: एक टिकट में जू, नेचर सफारी और एडवेंचर एक्टिविटीज

राजगीर में नया टूरिस्ट पैकेज लॉन्च, 1 टिकट में 10+ एक्टिविटीज का मजा

Bihar Tourism: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में अब सैर-सपाटे का अनुभव और भी आसान और शानदार हो गया है। राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों के लिए नया ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू किया है, जिसके तहत अब एक ही टिकट में दोनों सफारियों की सभी प्रमुख गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।

एक टिकट, पूरा एक्सपीरियंस: Bihar Tourism

इस खास पैकेज की कीमत वयस्कों के लिए 2000 रुपये और बच्चों के लिए 1000 रुपये तय की गई है। इसमें शामिल हैं:

(बच्चों के लिए जिप लाइन और जिप बाइकिंग शामिल नहीं हैं)

लंबी लाइन से छुटकारा: Bihar Tourism

अब अलग-अलग टिकट और लंबी कतारों का झंझट खत्म। यह पैकेज ऑनलाइन और काउंटर दोनों माध्यमों से उपलब्ध है।

साथ ही, प्रशिक्षित गाइड हिंदी और अंग्रेजी में पर्यटकों को पूरी जानकारी देंगे।

गर्मी में खास इंतजाम: Bihar Tourism

गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई राहत भरी सुविधाएं दी हैं:

पर्यटकों की पहली पसंद बने एडवेंचर स्पॉट

राजगीर जू सफारी और राजगीर नेचर सफारी में मौजूद ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग तेजी से पर्यटकों के फेवरेट बन चुके हैं।

आसान और सुविधाजनक यात्रा

पर्यटकों के लिए सफारी परिसर में बस सेवा उपलब्ध है, जिससे वे अलग-अलग स्पॉट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ऑटोरिक्शा भी किराए पर मिल जाते हैं।

क्यों खास है यह पैकेज?

राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम और नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम के अनुसार, यह पैकेज खासकर परिवारों, विदेशी पर्यटकों और बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कुल मिलाकर, अब राजगीर में घूमना सिर्फ आसान नहीं बल्कि एक प्रीमियम और बिना झंझट वाला अनुभव बन गया हैI

ये भी पढ़े: भाजपा आदिवासियों का भला नहीं कर सकती”: असम में Shilpi Neha Tirki का बड़ा बयान

Exit mobile version