Bihar News: नीतीश के इस्तीफे पर बवाल, प्रशांत किशोर बोले– 1 करोड़ नौकरी अब कौन देगा?

दिल्ली तय करेगी CM?” – प्रशांत किशोर ने NDA पर साधा निशाना

Bihar News: “बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफे और राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने इस पूरे घटनाक्रम को “बिहार की जनता के साथ धोखा” करार देते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं, खासकर युवाओं के रोजगार को लेकर।

“अब 1 करोड़ नौकरी कौन देगा?”: Bihar News

प्रशांत किशोर ने सबसे बड़ा सवाल बिहार के युवाओं के भविष्य पर उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री की खुद की “नौकरी” जा रही है, वह भला राज्य के युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा कैसे पूरा करेंगे?

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा और जदयू ने नीतीश कुमार के चेहरे पर भरोसा दिलाकर बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अब उसी चेहरे को बीच रास्ते में छोड़ दिया गया है। किशोर ने यह भी सवाल किया कि क्या अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह बिहार के युवाओं को रोजगार की गारंटी देंगे?

“सेहत को लेकर जनता से बोला गया झूठ”: Bihar News

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की सेहत को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं थी और इस बात की जानकारी जदयू और भाजपा के नेताओं को पहले से थी। इसके बावजूद, जनता के सामने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताकर पेश किया गया। किशोर ने इसे एक “सुनियोजित साजिश” बताते हुए कहा कि एक अस्वस्थ व्यक्ति के नाम पर वोट लेकर अब उन्हें किनारे किया जा रहा है।

“दिल्ली तय करेगी बिहार का अगला CM”: Bihar News

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रशांत किशोर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री वही होना चाहिए जिसे जनता पसंद करे, लेकिन मौजूदा हालात में फैसला पटना में नहीं, बल्कि दिल्ली में होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब बिहार का अगला चेहरा वही बनेगा, जिसे केंद्र नेतृत्व यानी नरेंद्र मोदी और अमित शाह तय करेंगे।

सियासत में तेज हुई हलचल

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इस पूरे मामले पर अभी संतुलित प्रतिक्रिया दे रहा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे ने बिहार की राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं-खासकर युवाओं के रोजगार और नेतृत्व को लेकर। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं, और नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़े: असम में कांग्रेस का वार: आदिवासी अधिकार और जमीन पर शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा बयान

Exit mobile version