Babulal Marandi: झारखण्ड की लुटेरी हेमंत सरकार को मांडर उपचुनाव में सिखाये सबक

बारिस में भी बाबूलाल मरांडी का मांडर में जनसम्पर्क व चौपाल अभियान, गंगोत्री कुजूर को जिताने का किया आह्वान

Ranchi: मांडर क्षेत्र में बारिश के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने मांडर के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान और चौपाल को संबोधित किया। बारिश के बावजूद जनसंपर्क और जनचौपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई।

भ्रष्टाचार के आरोप में निवर्तमान विधायक की सदस्यता चली गई

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने मतदाताओं को पहले मतदान फिर जलपान की अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में निवर्तमान विधायक की सदस्यता चली गई। कांग्रेस, झामुमो और राजद पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है, ऐसे दलों को इस चुनाव में सबक सिखाना है। ढाई वर्ष में झारखंड में विकास का कार्य नहीं हुआ। यह लोग झारखंड को लूटने में लगे हैं। मुख्यमंत्री अपने व अपने परिवार के नाम पर सत्ता का दुरपयोग कर खदान पट्टा ले रहे हैं।

उद्योग के नाम पर पत्नी और साली के नाम पर जमीन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा जो सरकार पैसे परिवार और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति करती है वह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि रांची का हंगामा सरकार द्वारा प्रायोजित था। यह हंगामा भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा कराया गया।

प्रधानमंत्री ने 80 करोड लोगों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था किया

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में अंत्योदय के सपने को साकार किया गया। अंतिम व्यक्ति तक केंद्र की योजनाएं सीधे पहुंच रही है। गरीबों के लिए आयुष्मान, आवास, उज्जवला, हर घर नल से जल समेत सैकड़ों योजनाएं चल रही है। करुणा काल में जब पूरा विश्व परेशान था तब प्रधानमंत्री ने 80 करोड लोगों के लिए अन्य की व्यवस्था और सभी नागरिकों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

सत्ता के इशारे पर पुलिस कर रही है वसूली, सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य बनने के पूर्व सड़क बिजली व मूलभूत आवश्यकताओं की कमी थी। किन्तु भारतीय जनता पार्टी ने अलग राज्य के साथ-साथ प्रदेश में विकास के कई कार्य किए। जबकि कांग्रेस झामुमो और राजद झारखंड को लूटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि दंगा फसाद चोर लुटेरों को जेल में डालने के बजाय पुलिस सत्ता के इशारे पर वसूली करने में लगी है। इस सरकार में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार की स्थिति बद से बदतर है। ऐसी लुटेरी सरकार के खिलाफ वोट करें और एनडीए की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को भारी से भारी मत देकर विजयी बनाएं।

चान्हो के सिलागाई गाँव में वीर बुधु भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

जनसम्पर्क और चौपाल अभियान पड़री, बलसोकरा, पतरातू, सोंस, रघुनाथपुर, सिलागाई, मुरतो, बैयासी, चटवल पंचायत में चला। बारिश के बावजूद जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी का स्वागत किया। चान्हो के सिलागाई गाँव में वीर बुधु भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व चंदनक्यारी के विधायक अमर बाउरी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान विजय कुमार, रमेश प्रसाद, नंद कुमार ठाकुर, नागेंद्र, दीनानाथ मिश्रा, इमरान खान, चंदन गुप्ता लिए, बिरसा उरांव, मंसूर अंसारी, सोमरा उरांव, सावित्री देवी, सुरेश साहू, दुर्गा महतो, संजय रजक, प्रताप कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, प्रभाकर प्रसाद, रोहित कुमार, अमरनाथ महतो, मनोज महतो, गंगा सागर महतो, सुनील उरांव, विश्वेश्वर उरांव, विमल सिन्हा, पारसनाथ, गोवर्धन, रंजीत ठाकुर, बन्नू साव, अमोद शाही, किसुन उरांव, भीम सिंह, मनोहर साहू, कुलदीप साव, सुरेश साव, राकेश पासवान, मोहन राम व जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, तरुण जयसवाल आदि उपस्थित थें।

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren का सख्त निर्देश- वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे में स्थित सभी आरा मिलों को हटाएं

Exit mobile version