Babulal Marandi ने JSSC CGL पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग दोहराई

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामले में एक बार फिर सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।

श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस घोटाले को छिपाने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है।

Babulal Marandi: घोटाले को छुपाने का आरोप

मरांडी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और सीटों की खरीद-फरोख्त को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों ने कई कोशिशें कीं, लेकिन अब अदालत में उनकी करतूतें उजागर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि:

Babulal Marandi: सीआईडी जांच को बताया ‘लीपापोती’

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही सीआईडी जांच पर सवाल उठाते हुए इसे केवल ‘लीपापोती’ करार दिया। उन्होंने कहा कि आजकल सीआईडी कैसा काम करती है, यह सबको पता है, और अब तो हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है कि सीआईडी का काम ठीक नहीं है।

मरांडी ने जोर देकर कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने और साजिशकर्ताओं के पापों का हिसाब सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच ही एकमात्र और अंतिम विकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्रों का संघर्ष जरूर सफल होगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल में विधिज्ञ परिषद भवन का किया शिलान्यास

 

Exit mobile version