भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi 23से 26नवंबर तक चार दिवसीय संथाल परगना प्रवास पर

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा आयोजित मोटर साइकिल रैली में होंगे शामिल

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi 23से 26नवंबर तक चार दिवसीय संथाल परगना प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी।

24नवंबर को पाकुड़ जिला में विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों में शामिल हों: Babulal Marandi

उन्होंने बताया कि 23नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष रांची से सड़क मार्ग द्वारा दुमका केलिए प्रस्थान करेंगे। 24नवंबर को पाकुड़ जिला में विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बताया कि 25नवंबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली में शामिल होंगे।

रैली का शुभारंभ शहीद स्थल भोगनाडीह से होगा: Babulal Marandi

रैली विभिन्न स्थानों से गुजरेगी तथा 26नवंबर को साहेबगंज के बोरियो,तीन पहाड़ होते हुए बरहरवा में संपन्न होगी। बताया कि मोर्चा के द्वारा श्री मरांडी के स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है। जगह जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा से स्वागत होगा।

बताया कि हजारों की संख्या में जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता मोटर साईकिल रैली में शामिल होंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand में कई नदियों में हीरा खोजा जाएगा

 

 

Exit mobile version