HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली देवासी हेंब्रम को Babulal Marandi ने किया सम्मानित

गरीब परिवार की बेटी ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया हौसला

Ranchi/Jamtara: Babulal Marandi ने जामताड़ा की युवा राइफल शूटर Devasi Hembrom को सम्मानित करते हुए आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। देवासी ने थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था।

गरीबी के बावजूद हासिल की बड़ी सफलता: Babulal Marandi

देवासी हेंब्रम बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद देवासी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और झारखंड का नाम रोशन किया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

बाबूलाल मरांडी ने मदद का दिया भरोसा: Babulal Marandi

प्रेस वार्ता के दौरान Babulal Marandi ने कहा कि देवासी हेंब्रम जैसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी के कारण रुकना नहीं चाहिए। जरूरत पड़ने पर वे अपने स्तर से हरसंभव आर्थिक और अन्य सहायता उपलब्ध कराएंगे।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की जरूरत

देवासी हेंब्रम की उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण और गरीब परिवारों से निकलने वाली प्रतिभाओं को उचित मंच और सहयोग मिले, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

ये भी पढ़े: Babulal Marandi का बड़ा आरोप, जेल में महिला कैदी के यौन शोषण पर CM हेमंत को लिखा पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button