बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपनी 1st प्रेसवार्ता में बोले Babulal Marandi

अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करेगी भाजपा

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में पहली प्रेसवार्ता को संबोधित किया। श्री मरांडी कल 17अगस्त से 40दिनों की संकल्प यात्रा पर रहेंगे।

श्री मरांडी ने प्रेसवार्ता के पूर्व विधानसभा परिसर में स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की,नमन किया।

15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन श्रद्धेय अटल जी की देन: Babulal Marandi

प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आज झारखंड निर्माता एवम देश के महान विभूति श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि है। जिन्होंने अलग राज्य देकर राज्य की जनभावनाओं को सम्मान दिया था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन श्रद्धेय अटल जी की देन है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य की सत्ता में वैसे लोग बैठे हैं जिन्होंने अटल जी के सपनो को रौंदा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने अलग राज्य के आंदोलन की बोली लगाई,तो किसी ने लाश पर बनने की कसम खाई।कोई आंदोलन का क्रेता बना तो कोई विक्रेता बना। ठगबंधन सरकार को राज्य के जनता की भलाई और विकास से कुछ भी लेना देना नही। ये सरकार केवल कमाने केलिए बनी है,काम करने केलिए नहीं।

पूरा शिबू सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन लूटने में लगा है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि अब तो हद हो गई जब भ्रष्टाचार को रोकने की जिम्मेवारी रखने वाला व्यक्ति खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है। उससे राज्य की जनता भ्रष्टाचार रोकने की उम्मीद नहीं कर सकती है। मीडिया के बीच दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि पूरा शिबू सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन लूटने में लगा है।

दस्तावेज में दर्ज नामो का उल्लेख करते हुए कहा कि मुंडा आदिवासी की जमीन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेमंत कुमार सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम ,दुर्गा सोरेन के जमीन की रजिस्ट्री दुर्गा प्रसाद सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम और बसंत सोरेन की जमीन वसंत कुमार सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम दिखाई गई। अब खुद फर्जी दस्तावेज बनाकर आदिवासियों की जमीन लूट रहा हो उससे राज्य में मची लूट की उम्मीद नहीं की जा सकती।

ऐसे सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से राज्य को मुक्ति दिलाने केलिए भाजपा संकल्पित है: Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से राज्य को मुक्ति दिलाने केलिए भाजपा संकल्पित है। इसी संकल्प को जनता के बीच संकल्प यात्रा के माध्यम से जा रही है। यह संकल्प यात्रा राज्य के महान शहीद सिदो कान्हो , चांद भैरव और फूलो झानो की शहीद भूमि जिन्होंने राज्य के जल ,जंगल जमीन की स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा केलिए अंग्रेजो से लड़ते हुए अपनी कुर्बानी देकर की, ऐसे महान विभूतियों की जन्मभूमि भोगनाडीह से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी लुटेरी सरकार के मुखिया की जगह अब सत्ता की कुर्सी पर नही बल्कि जेल में होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अगर बेदाग हैं तो डरते क्यों हैं: Babulal Marandi

मुख्यमंत्री को हुए ईडी के समन पर श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर बेदाग हैं तो डरते क्यों हैं,उन्हे तो ईडी के सवालों का जवाब देना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। प्रेसवार्ता के पूर्व श्री मरांडी ने संकल्प यात्रा का स्टीकर जारी किया। आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अमित सिंह उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

Exit mobile version