बाबूलाल जी अपने आप को भाजपा में स्थापित करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं: Rakesh Sinha

रांची। Rakesh Sinha: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की कल से शुरू होने वाली संकल्प यात्रा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह संकल्प यात्रा नहीं बल्कि बाबूलाल जी अपने आप को भाजपा में स्थापित करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं।

भाजपा के पुराने नेता और कार्यकर्ता भाजपा से दूरी बनाने लगे हैं: Rakesh Sinha

क्योंकि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व बाबूलाल जी जैसे आयातीत नेताओं को कमान सौंपने के बाद भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा के पुराने नेता और कार्यकर्ता भाजपा से दूरी बनाने लगे हैं। यही कारण है कि अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच स्वयं को स्थापित करने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

बाबूलाल जी खामूश क्यों थे: Rakesh Sinha

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि जब मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था तब बाबूलाल जी खामूश क्यों थे, महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग, महिला खिलाडियों का शोषण, समाज में नफरत का माहौल चरम पर है तो बाबूलाल जी को इन मुद्दों को लेक यह संकल्प यात्रा निकालनी चाहिए।

देश के इन ज्वलंत मुद्दों छोड़कर बाबूलाल जी अपने आप को सिर्फ स्थापित करने के लिए अगर यात्रा निकाल रहे हैं तो, न तो वह भाजपा में स्थापित हो सकते हैं और न ही इस राज्य में।

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

 

 

Exit mobile version