केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 20 सितंबर को जायेंगे भोगनाडीह
साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान से संथाल परगना परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ
admin
Amit Shah
Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 20 सितंबर को भोगनाडीह आएंगे। इस क्रम में वे साहिबगंज जिले से ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Amit Shahभोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली 12 बजे पहुंचेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Amit Shah ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:30 बजे साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां वे ‘संथाल परगना परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में 3:00 बजे गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड धाम में 3:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। धनबाद प्रमंडल परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भी करेंगे।