Alka Tiwari बनीं झारखंड की नई मुख्य सचिव, चुनाव आयोग से मिली स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी

Ranchi: झारखंड में Alka Tiwari को राज्य की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर इस नियुक्ति की घोषणा की।

निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद, एक नवंबर से उन्होंने इस पद को संभाल लिया है। तिवारी को पहले राजस्व परिषद के सदस्य के रूप में कार्यरत थीं, वहां से उन्हें स्थानांतरित कर मुख्य सचिव बनाया गया है।

पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए, और इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। अलका तिवारी 1988 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाली वे तीसरी महिला अधिकारी हैं; इससे पहले डॉ. लक्ष्मी सिंह और राजबाला वर्मा भी इस पद पर रह चुकी हैं। उनके पति डीके तिवारी भी झारखंड में मुख्य सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

Alka Tiwari की प्रोफाइल पर एक नजर

अलका तिवारी झारखंड के प्रशासन में बेहतरीन योगदान के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने गुमला और लोहरदगा जिलों में उपायुक्त और कई विभागों में सचिव के रूप में कार्य किया है। केंद्र सरकार में भी उन्होंने नीति आयोग में सलाहकार और फर्टिलाइजर विभाग में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

फर्टिलाइजर कंपनी के सीएमडी रहते हुए उन्होंने घाटे में चल रही एफएजीएमएल कंपनी को मुनाफे में लाने का श्रेय हासिल किया। मनोविज्ञान में मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से एमएससी की पढ़ाई की है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 13 और 20 नवंबर को होंगे। 1988 बैच की अलका तिवारी राज्य में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। चुनाव आयोग ने इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते के कार्यकाल को पांच महीने के विस्तार के लिए भी सहमति दी थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने ख्यांगते के प्रति आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में एल. ख्यांगते का झारखंड राज्य की सेवा के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “श्री ख्यांगते ने मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्ति ली है। उनके शानदार भविष्य की कामना करता हूं।”

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Chunav: बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Exit mobile version