HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

AJSU पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश स्तरीय जिला, विधानसभा और प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक कल

29, 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को आजसू पार्टी का महाधिवेशन प्रस्तावित

रांची। AJSU पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय जिला, विधानसभा एवं प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक 16 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 11:00 बजे से रांची कटहल मोड़, इटकी रोड स्थित लाल गुटवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगी।

AJSU के महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी

इस बैठक में 29, 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को प्रस्तावित पार्टी के महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और प्रस्तावित तिथियों पर मुहर लगेगी। तीन दिवसीय महाधिवेशन का आयोजन रांची स्थित मोराबादी मैदान में होना तय है। उक्त जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

ajsu

AJSU News: राज्य की आम जनमानस में भय का माहौल है

उन्होंने कहा कि यह महाधिवेशन ऐतिहासिक होगा और इस महाधिवेशन के जरिए हम 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर बात करेंगे। आज राज्य में इस सरकार की नाकामी के चलते अपराधियों का बोल बाला बढ़ गया है। आए दिन कोई न कोई आपराधिक घटना होते रहती है जिससे राज्य की आम जनमानस में भय का माहौल है।

AJSU News: युवा नौकरी के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं

राज्य की राजधानी में बढ़ते अपराध से पूरे राज्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। रांची में कल ही दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गई, कुछ दिन पूर्व ही दलदली चौक पर एक नेता को अपराधियों ने गोली मारी थी। आज झारखंड की शाशन प्रशासन व्यवस्था अपराधियों के हाथ मे है। युवा नौकरी के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं।

AJSU

AJSU News: राज्य में चारो ओर याप्त भय,भ्रम और भ्रष्टाचार

उन्हें नौकरी देने की जगह राज्य के CM कहते हैं कि नौकरी कर के क्या करोगे, नौकरी में बहुत परेशानी है। उनके यह बात उनके और उनकी सरकार का युवाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। आज राज्य का हर वर्ग, हर समुदाय इस सरकार से परेशान है। राज्य में चारो ओर याप्त भय,भ्रम और भ्रष्टाचार का जवाब जनता इस सरकार को सत्ता से हटा कर देगी। इस महाधिवेशन के माध्यम से हम राज्य के विभिन्न विषयों पर चिंतन मंथन करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं में नए ऊर्जा, उत्साह के साथ आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे।

इस बैठक के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य, सभी विधानसभा प्रभारी, सभी जिलों के प्रभारी, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव तथा सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, नगर अध्यक्ष, नगर सचिव एवं सभी अनुषंगी इकाई के अध्यक्ष, सचिव शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड illegal mining मामले में ED का गवाह अदालत में पलट गया

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button