रांची में AJSU पार्टी का मनाया गया 40 वां स्थापना दिवस समारोह

डेहरी विधानसभा क्षेत्र से अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे मुन्ना सिंह

रांची: AJSU पार्टी ने रविवार को अपना 40वां स्थापना दिवस समारोह “बलिदान दिवस” के रूप में रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में बड़े धूमधाम और जोश के साथ मनाया।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने किया।

AJSU News: मुख्य अतिथि के रूप में सुदेश महतो और चंद्र प्रकाश चौधरी की उपस्थिति

समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति ने माहौल को उत्साह से भर दिया। सुदेश महतो ने अपने संबोधन में पार्टी की भावी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंडीयों की असली पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर झारखंड आंदोलन जैसी ऊर्जा और संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन लोगों के बलिदान से प्रेरणा लेती है जिन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

कार्यक्रम में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा संकेत दिया गया। सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी बिहार में अपने संगठन के विस्तार की दिशा में सक्रिय है और आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी एनडीए की साझेदारी में है, लेकिन यदि बात नहीं बनती है तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बिहार के कई नेता पार्टी के संपर्क में हैं।

इस अवसर पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र से आए पार्टी नेता मुन्ना सिंह को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत मिला। मुन्ना सिंह को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि आजसू पार्टी झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी अपनी उपस्थिति को मजबूती देने के लिए तैयार है, और पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान

Exit mobile version