21-07: AJSU का नामकुम प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह कल

डालटनगंज में पलामू प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 23 को

रांची। AJSU: कल दिनांक 22 जुलाई को नामकुम स्थित ब्लेस्स बैंक्वेट में नामकुम प्रखण्ड स्तरीय पंचायत एवं ग्राम प्रभारी सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया गया है। आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

सुदेश महतो की उपस्थिति में पलामू प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा: AJSU

AJSU पार्टी का महाधिवेशन अक्टूबर महीने में होना तय है। इसे लेकर सभी प्रमंडल, सभी जिला एवं सभी पंचायत स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को धारदार बनाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 23 जुलाई दिन रविवार को डालटनगंज के टाउन हॉल में पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश महतो की उपस्थिति में पलामू प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Sudesh Mahto File Photo

सभी कार्यकर्ता और पार्टी के कई पदाधिकारी भाग लेंगे: AJSU

इस कार्यक्रम में पलामू प्रमण्डल अंतर्गत लातेहार,पलामू और गढ़वा जिला के सभी कार्यकर्ता और पार्टी के कई पदाधिकारी भाग लेंगे। इस समारोह में पार्टी के भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा एवं अन्य विषयों पर कार्यकर्ताओं विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े: Goal Institute ने मेडिकल में अपने सफ़ल छात्रों को किया सम्मानित

Exit mobile version