AJSU का कल अखिल झारखण्ड महिला संघ का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन

झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. बिनोद बिहारी महतो को दी जाएगी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का लिया जाएगा संकल्प

रांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. बिनोद बिहारी महतो जी की जयंती पर कल 23 सितंबर को AJSU पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड महिला संघ का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन होगा।

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने बताया कि कल होने वाले सम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

AJSU प्रखंड सम्मेलन में प्रदेश एवं जिला की महिला पदाधिकारी एवं नेत्री अलग-अलग प्रखंड जाकर सम्मेलन का संचालन करेंगी

ज्ञात हो कि कल होने वाले प्रखंड सम्मेलन में प्रदेश एवं जिला की महिला पदाधिकारी एवं नेत्री अलग-अलग प्रखंड जाकर सम्मेलन का संचालन करेंगी। सम्मेलन को लेकर महिला जिलाध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो निम्न हैं- रमा देवी – बोकारो, किरण सिंह – गुमला, ललिता देवी – चतरा, प्रियंका शर्मा – गिरिडीह, सुहानी एक्का – हजारीबाग, चंद्रमणि देवी – रामगढ़, सुनीता कुमारी – कोडरमा, अनिता साहू – लोहरदगा, रीणा केरकेट्टा – रांची, सुधा मुंडू – खूंटी, सुनीता देवी – सिमडेगा, आरती सिंह – सरायकेला, सुधा रानी देसरा – पूर्वी सिंहभूम, लतिका प्रधान – पश्चिमी सिंहभूम, सविता देवी – लातेहार, चंपा देवी – गढ़वा, मनिता श्रीवास्तव – दुमका, सीतामणि – जामताड़ा, रीता देवी -गोड्डा, सुनयना देवी – साहेबगंज।

AJSU: करीब पचास हजार महिलाएं शामिल होंगी

साथ ही साथ सभी विधानसभा प्रभारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। कल होने वाले सम्मेलन में करीब पचास हजार महिलाएं शामिल होंगी। सम्मेलन का शुभारंभ झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के प्रेरणास्त्रोत स्व. बिनोद बिहारी महतो जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात किया जाएगा।

कल होने वाले प्रखंड सम्मेलन में मुख्य रुप से स्थानीय नीति, आरक्षण, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार तथा सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर किए गए वादों पर चर्चा की जायेगी। साथ ही जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान को गति देने हेतु व्यापक रोडमैप तैयार किया जाएगा तथा सम्मेलन के दौरान सभी प्रखंडों में संगठन का गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार भी किया जाएगा।

 

 

 

यह भी पढ़े: भारत जोड़ो यात्रा पर Prashant Kishor का सुझाव,

Exit mobile version