2023-24 के बजट की अपार असफलता के बाद आज पेश हुआ 2024-25 का जुमला – Amar Kumar Bauri

Ranchi: Amar Kumar Bauri: 1,28,900 करोड़ रुपये का वर्ष 2024-25 का बजट आज झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन पटल पर रखा।

कुशासन के अंतिम बजट में विफ़ल हेमन्त सरकार भाग-2 ने पूरे प्रदेश को निराश किया: Amar Kumar Bauri

सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद कुशासन के अंतिम बजट में विफ़ल हेमन्त सरकार भाग-2 ने पूरे प्रदेश को निराश किया है। यह बजट कमज़ोर नेतृत्व, असमर्थ-असक्षम सरकार का आईना है। इस बजट से झारखंड को बहुत उम्मीद थी लेकिन आज जन-उत्थान और विकास की रूपरेखा निर्धारित करने में यह सरकार विफल साबित हुई है।

पिछले बजट में 59 घोषणाएं हुईं, पर 10 ही पूरी हो पाई: Amar Kumar Bauri

उन्होंने कहा कि इस दिशाहीन व निराशाजनक बजट से पूरे राज्य को निराशा हुई है, लुभावने घोषणाओं के मायाजाल व निष्क्रिय क्रियान्वयन से योजनाएं विफल साबित हो रही हैं। जहां बीते बजट की तरह यह भी एक जुमला है, झारखंड सरकार ने जनवरी 2024 तक वर्ष 2023-24 के बजट का मात्र 54 फीसदी राशि ही खर्च किया है तो वहीं दूसरी ओर पिछले बजट में 59 घोषणाएं हुईं, पर 10 ही पूरी हो पाई। इनके प्रति कौन जवाबदेह होगा?

उन्होंने कहा कि झारखंड में साढ़े 4 साल से विकास की राह देख रही जनता का गुस्सा अब झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार के खिलाफ फूटने लगा है। इस बात जनता इस महाठगबंधन वाली सरकार को विदा कर देगी।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar में 33 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री देंगे खास सौगात

Exit mobile version