Adivasi Ekta Mahajutan Rally: CM Hemant Soren को मिला न्योता, 30 अगस्त को रांची में होगी बड़ी रैली

Jharkhand News: CM Hemant Soren से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 30 अगस्त 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाली रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर होगी रैली: CM Hemant Soren

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान और सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि रैली के माध्यम से आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मजबूती से सामने रखने और समाज की एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे लोग: CM Hemant Soren

आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान, रांची में किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव और पुष्कर बड़ाईक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रैली को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर आधिकारिक रूप से क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर भी नजर रहेगी।

ये भी पढ़े: पटना में PhD होल्डर्स का हंगामा, बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी; 19 दिन से अनशन पर कुमुद पटेल

Exit mobile version