CM Hemant Soren से जेसोवा (JESOWA) प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

दिवाली मेले में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

रांची: CM Hemant Soren और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा – JESOWA) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

जेसोवा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय दिवाली मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की सचिव श्रीमती मनु झा, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह और कार्यकारिणी समिति के सदस्य शामिल थीं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM Hemant Soren ने दिया निर्देश

 

 

Exit mobile version