Bokaro में मार्शल आर्ट्स का महाकुंभ: प्रथम ‘Dishom Guru Shibu Soren Memorial’ महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

बोकारो: इस्पात नगरी Bokaro के जीजीपीएस (GGPS), बीएस सिटी परिसर में शनिवार को 1st Dishom Guru Shibu Soren Memorial ट्रॉफी महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 का भव्य आगाज हुआ।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच आयोजित इस उद्घाटन समारोह ने देशभर से आईं महिला खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया।

Bokaro : 17 राज्यों की 500 बेटियां दिखाएंगी दम

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों से लगभग 500 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। विभिन्न आयु और भार वर्गों में आयोजित होने वाली यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और अनुशासन प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।

Bokrao : दिग्गज अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, टुंडी विधायक सह झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मथुरा प्रसाद महतो, चंदनकियारी विधायक श्री उमाकांत रजक और बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

खेल को लेकर सरकार और अतिथियों का विजन

मंत्री योगेंद्र प्रसाद: “बोकारो शिक्षा के साथ अब खेल और संस्कृति में भी अग्रणी बन रहा है। बेटियों ने सिद्ध कर दिया है कि वे वरदान हैं और खेल के जरिए राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।”

विधायक मथुरा प्रसाद महतो: “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड खेल हब बन रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार सीधे ‘पदाधिकारी’ पद पर नियुक्त कर रही है। मार्च में बोकारो में खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी होगी।”

विधायक उमाकांत रजक: “धोनी, सौरव तिवारी और ईशान किशन ने झारखंड को पहचान दिलाई है। अब बोकारो एजुकेशनल हब के साथ-साथ स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होगा।”

उपायुक्त अजय नाथ झा: “ताइक्वांडो केवल खेल नहीं, आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। यह साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। बेटियां डर त्यागें और सफलता की ऊंची छलांग लगाएं।”

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री फिरोज अहमद ने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बुन सहित फेडरेशन के कई पदाधिकारी और स्कूल प्रबंधन के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: विकसित भारत का रोडमैप: नई दिल्ली में Chief Secretaries Conference’ शुरू

Exit mobile version