HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई के झारखंड प्रभारी बनने का प्रदेश BJP ने किया स्वागत

Ranchi: BJP के वरिष्ठ नेता ,उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई के झारखंड प्रभारी बनने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा।

उनके मार्गदर्शन में झारखंड BJP के समस्त कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी, ऐसा पूर्ण विश्वास है

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी, ऐसा पूर्ण विश्वास है।

झारखंड BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी

बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने भी इनके इस नए दायित्व के लिए शुभकामना दी है। कहा कि झारखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

इसके अलावा प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू, श्री प्रदीप वर्मा, श्री बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: NIA की बड़ी कार्रवाई, देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में कई जगह छापेमारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button