HeadlinesJharkhandStatesTrending

आज 11 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल, 12-13 सितंबर को भी बंद रहेंगी शाखाएं

Bank Strike: आज से तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, 11 सितंबर को हड़ताल और फिर शनिवार-रविवार की छुट्टी

Bank Strike: आज से तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, 11 सितंबर को हड़ताल और फिर शनिवार-रविवार की छुट्टी

Ranchi: अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो ग्राहकों को तीन दिन इंतजार करना पड़ सकता है। शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को राष्ट्रीयकृत बैंकों में देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके अगले दिन 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा।

इस तरह कई बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिनों तक नियमित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

करीब 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल होने का दावा

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर होने वाली हड़ताल में देशभर के करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होने का दावा किया गया है।

बैंक यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों की कई लंबित मांगों पर अब तक समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा पूर्व में हुए समझौतों को लागू नहीं किए जाने के विरोध में भी हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

पांच दिन बैंकिंग की मांग

बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। यूनियनों का कहना है कि पांच दिन कामकाज की व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा कर्मचारी PLI (Performance Linked Incentive) व्यवस्था को वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं। यूनियनों की ओर से सरकार से बातचीत कर PLI व्यवस्था में जरूरी संशोधन करने की मांग रखी गई है।

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में काउंटर से होने वाले कई सामान्य काम प्रभावित हो सकते हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार की बैंक छुट्टी होने के कारण शाखाओं में नियमित सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

हालांकि, ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं, लेकिन किसी तकनीकी समस्या या बैंक-विशेष व्यवस्था के कारण सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि वे जरूरी शाखा संबंधी काम पहले ही निपटा लें और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button