HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

Kalpana Soren ने बनाया रिकॉर्ड, चुनाव में की बड़ी जीत हासिल

Ranchi: गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिलीप वर्मा को हराकर यह विजय प्राप्त की. यह उपचुनाव गांडेय के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद 20 मई को आयोजित किया गया था. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने चुनावी मैदान में मोर्चा संभाला और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहीं. उनके समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है कि उन्होंने झामुमो का सपना साकार किया.

जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति और समर्थन के चलते उन्होंने यह जीत हासिल की जो झामुमो के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है इस जीत से यह साबित हो गया है कि जनता का विश्वास झामुमो पर बना हुआ है और वे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास रखते हैं.

Kalpana Soren ने बनाया रिकॉर्ड

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय तब जुड़ा जब झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने चुनाव में जीत दर्ज की. गांडेय लोकसभा क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद से किसी भी महिला ने यहाँ जीत दर्ज नहीं की थी लेकिन कल्पना सोरेन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और पहली महिला विजेता बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया.

 

हालांकि, इस बार के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पहली बार मैदान में उतरकर यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने भाजपा के दिलीप वर्मा को हराकर एक नया इतिहास रच दिया. इस तरह कल्पना सोरेन गांडेय से चुनाव जीतने वाली पहली महिला विधायक बनीं जिससे उन्होंने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गईं.

गांडेय विधानसभा क्षेत्र 1977 में आया अस्तित्व में

गिरिडीह के अंतर्गत आने वाले गांडेय विधानसभा क्षेत्र 1977 मैं अस्तित्व में आया था. उसके पश्चात कई चुनाव हुए परंतु कोई महिला उम्मीदवार इस सीट से चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाई. भारतीय जनता पार्टी से पूनम प्रकाश व बतौर निर्दलीय कर्मिला टुडू भी इसी सीट से अपना भाग्य आजमा चुकी है. अबकी बार हुए इस अबकी बार हुए चुनाव में इस सीट पर चुनावी मैदान में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहली बार उत्तरी और जीत अपने नाम दर्ज की. इस प्रकार से वह गांधी विधानसभा क्षेत्र से पहली महिला विधायक बनी.

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने भाजपा के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 27,149 मतों से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उन्होंने इस जीत के साथ झामुमो की उम्मीदों को साकार कर दिखाया. इस चुनाव में भ्रष्टाचार बनाम विकास का मुद्दा प्रमुख रहा. जिसने जनता का ध्यान आकर्षित किया. सरफराज अहमद के त्यागपत्र के बाद 20 मई को इस सीट पर उपचुनाव हुआ जिसे सरफराज ने कल्पना के लिए खाली किया था.

2009 में भाजपा ने बनाया था उम्मीदवार

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में अब तक विभिन्न दलों ने महिलाओं को प्रत्याशी बनाने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी. वर्ष 2009 में भाजपा ने पूनम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया था लेकिन उस समय कांग्रेस-जेवीएम गठबंधन के उम्मीदवार ने विजय हासिल की थी. इसी बीच निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कर्मिला टुडू ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी. 1977 में विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद से अब तक कुल 10 चुनाव हुए हैं. इस उपचुनाव को मिलाकर यह 11वां चुनाव था.

कल्पना सोरेन की इस जीत ने ना केवल गांडेय के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया बल्कि यह भी साबित किया कि महिला नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है. यह जीत झामुमो के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और क्षेत्र की विकास यात्रा में एक नया अध्याय खोलती है.

2000 से लेकर 2024 तक का रिकॉर्ड

वर्ष : 2024

निर्दलीय : अर्जुन बैठा : 6960

झामुमो : Kalpana Soren : 109827

भाजपा : दिलीप कुमार वर्मा : 82678

 

वर्ष : 2019

बीजेपी : जेपी वर्मा : 56168 मत

झामुमो : डा. सरफराज अहमद : 65023 मत

वर्ष : 2014

भाजपा : जेपी वर्मा : 48838

कांग्रेस : सरफराज अहमद : 35727

झामुमो : सालखन सोरेन : 38559

वर्ष : 2009

भाजपा : पूनम प्रकाश : 21863

कांग्रेस : सरफराज अहमद : 39625

झामुमो : सालखन सोरेन : 31170

 

वर्ष : 2004

राजद सरफराज अहमद : 35337

झामुमो : सालखनल सोरेन : 36849

भाजपा : लक्ष्मण स्वर्णकार : 32545

वर्ष : 2000

कांग्रेस : सरफराज अहमद : 19693

झामुमो : सालखन सोरेन : 35375

भाजपा : लक्ष्मण स्वर्णकार : 26457

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: भाजपा ने जिस अयोध्या में बनाया Ram Mandir, वही सीट उड़ा ले गए अखिलेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button