तमिलनाडु में अगवा Jharkhand के 6 मजदूर सकुशल रिहा, पुलिस ने दी राहत की खबर
admin
तमिलनाडु में कथित तौर पर अगवा किए गए Jharkhand के छह मजदूरों को सकुशल बचा लिया गया है। यह बड़ी खबर मंगलवार को झारखंड पुलिस की ओर से दी गई।
आज कारा सुरक्षा समिति की बैठक में कारा सुरक्षा, संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाओं, विगत बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन के अलावा अन्य सुरक्षात्मक बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।@prdjharkhand@JharkhandCMOpic.twitter.com/ZqCTYmj02C
जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजू कुमार मेहता ने बताया कि सभी मजदूरों को तमिलनाडु पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया गया है और फिलहाल वे सलेम पुलिस स्टेशन में सुरक्षित हैं। इन्हें जल्द ही झारखंड लाने की तैयारी की जा रही है।
इस घटना को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी। उन्होंने दावा किया था कि नारायणपुर प्रखंड (जामताड़ा) के 6 मजदूरों को तमिलनाडु में अगवा कर लिया गया है और अपहर्ता लगातार फिरौती की मांग कर रहे हैं। मंत्री ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और दोनों राज्यों की पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की थी।
पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर काम की तलाश में तमिलनाडु गए थे। फिलहाल अपहरण में शामिल अपराधी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। मजदूरों की पहचान इरफान अंसारी, जहीर अंसारी, अरबाज़ अंसारी, किस्मत अंसारी, इरशाद अंसारी और उल्फत अंसारी के रूप में की गई है।
मंत्री अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि परिजनों ने डर के कारण 30,000 रुपये फिरौती के रूप में ट्रांसफर भी कर दिए थे। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की सतर्कता ने बड़ी राहत दी है।