Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

रांची महानगर Congress कमिटी एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित किया

रांची: झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के इस कड़ी में आज राजधानी रांची में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत जोड़ो यात्रा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा स्थानीय शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शाहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक राजेश कच्छप, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Congress: जनता का भरपूर समर्थन

इस अवसर पर टाना भगतों का दल ढोल नगाड़ा, पारंपारिक झांकियों के साथ-साथ हजारों हजार की संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल मार्च करते हुए शहीद चौक से फिरायालाल चौक पहुंचे। इसके उपरांत भारत जोड़ो यात्रा वहां अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओल्ड एचबी रोड होते हुए लालपुर चौक पहुंचा, जहां विभिन्न समुदाय के लोगों एवं स्वयं सेवी संगठनों द्वारा जोरदार एवं भव्य तरीके से सभी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा आगे की ओर बढ़ी, जिसमें जनता का भरपूर समर्थन मिला।

इसके पश्चात् भारत जोड़ो यात्रा कोकर बिरसा मुुंडा समाधि स्थल पर पहुंचा, जहां भगवान बिरसा मुण्डा की समाधि पर माल्यार्पण कर यात्रा सभा में परिणत हो गया।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा सहित प्रमुख कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Congress: नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 101 दिन पूरा हो गये

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 101 दिन पूरा हो गये है। आप सभी भारी संख्या में आएं उनके लिए दोनों जिला अध्यक्षों को बहुत-बहुत धन्यवाद। झारखंड के 22 जिलों में राहुल गांधी जी के संदेश को पहुंचाने का प्रयास सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारी हीं पार्टी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलायी है और संविधान का निर्माण किया है।

यह हमारा दायित्व है कि समाज में सौहार्द बना रहे और संविधान की रक्षा हो। वर्तमान समय में देश में नफरत का माहौल व्याप्त है और चहुंचोर बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से आम जनता त्राहिमाम है, इसे हमें भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से दुरूस्त करना है। केंद्र की भाजपा सरकार को 2024 के आम चुनाव में देश की जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि टाना भगत महात्मा गांधी के उपदेश को पूरा करेंगे।

Congress: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी प्रतिदिन 15 किलोमीटर चल रहे हैं

भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोध कांत सहाय ने कहा भारत जोड़ो यात्रा आंदोलन का रूप ले चुका है जिसमें हमे लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी प्रतिदिन 15 किलोमीटर चल रहे हैं अभी तक 105 दिन में लगभग 300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज रॉंची की यह पदयात्रा झारखंड में ऐतिहासिक थी।

आज संविधान की रक्षा चुनौती बन गयी है जिसे जनता 2024 में कांग्रेस की सरकार बनाकर जवाब देगी। जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर आयोजित भारत जोड़ों को जनता का प्यार एवं समर्थन मिला है, इससे उत्साहित होकर यह पंचायत एवं वार्ड स्तर तक चलायी जायेगी।

विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा आज भगवान बिरसा मुंडा के पावन धरती में हमसभी को संकल्प लेना होगा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकार को उखाड़ फेंकना है। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में नफरत की राजनीति कर रही है, साथ हीं साथ लोगों को गुमराह करने का काम किया है। केंद्र सरकार जनता के हित की बात नहीं करती है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है और पूरी दुनिया कहती है कि हिंदुस्तान सबसे अच्छा देश है परंतु केन्द्र की भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।।

Congress: अभी तक लगभग 3310 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक यात्रा में श्री राहुल गांधी जी के साथ जनसैलाब चल रहा है

महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि दिनांक 7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जा चुकी है। लगभग 101 दिन राहुल गांधी जी चल चुके हैं और प्रतिदिन 15 किलोमीटर चल रहे हैं। अभी तक लगभग 3310 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक यात्रा में श्री राहुल गांधी जी के साथ जनसैलाब चल रहा है।

वह देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नफरत तथा अलगाववादी ताकतों के विरुद्ध यह यात्रा कर रहे है। यह यात्रा एक संकल्प है उन सभी भारतीयों को साथ जोड़ने का जिन्हें भारत की विविधता में एकता और संविधान पर विश्वास है। इस कड़ी में हम लोग के संयुक्त तत्वाधान में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई इसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

रॉंची जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन का उद्देश्य महान है इसलिए पूरे देश में हमारे नेता के साथ जन सैलाब उमड़ रहा है। अब भाजपा की गंदी और विभाजनकारी राजनीति को जनता ने पहचान लिया है। 2014 में लोक लुभावन वायदे कर बहुमत में आयी केन्द्र की भाजपा सरकार के कारणामों से जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। 2024 के आम चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। इस भारत जोड़ो यात्रा में सभी वर्ग एवं विचारधारा के लोगों का समावेश है।

Congress: सभा का संचालन झारखंड प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन ऐनुल हक अंसारी ने किया।

कार्यक्रम में रमा खलखो, प्रदीप तुलस्यान, केशव महतो कमलेश, रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, चंचल चटर्जी, राकेश सिन्हा, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, बिनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव, सुरेश बैठा, शकील अख्तर अंसारी, केदार पासवान, अभिलाश साहू, सुन्दरी तिर्की, सुरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सुरेन राम, के. के. गिरि, शशि भूषण राय, निरंजन शर्मा, सुनील सिंह, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, प्रभात कुमार, सलीम खान, शाहबाज अहमद, जितेंद्र त्रिवेदी, संजय पासवान, अख्तर अली, परवेज आलम, प्रिंस बट्ट, मेरी तिर्की सद्दाम खान रीता चौधरी विक्की ठाकुर राजकुमार महतो मेहुल प्रसाद रोहित खान दीपक गुप्ता गौरव सिंह शिल्पी कुमारी, नीरज भोक्ता, रंजन पासवान नरेंद्र लाल गोपी, सुरेंद्र राम करण सिंह अंकित सिंह मोहित रजत, सतीश पण्डा, इंद्रजीत सिंह आयुष अगरवाल सरी कमर अब्दुल रहमान, अनिकेत राज प्रिया वर्मा, जमील अहमद, कृतिका त्रिपाठी, डॉक्टर बिरसा उरांव राजीव सिन्हा बबलू रिद्धि सागर तिर्की मैनुअल जॉन पौल रेशमा बेगम विनय पाठक मनोज मुंडा भक्तों राम सा अधूरा मोहम्मद सलीम, सुषमा हेमरोम, अर्चना मिर्धा, इन्दिरा देवी सहित हजारों हजार की संख्या में सभी कार्यकर्ता गण मौजूद थे

 

 

 

 

 

यह भी पढे: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button