HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Aditya Sahu: भाजपा कार्यालय में विमला प्रधान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Aditya Sahu: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री एवं आदिवासी समाज की प्रखर आवाज विमला प्रधान के निधन के पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

उनका पार्थिव शरीर भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू सहित अन्य नेताओं द्वारा विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो.Aditya Sahu ने कहा कि विमला प्रधान जी का हम सबों के बीच से जाना भारतीय जनता पार्टी, आदिवासी समाज और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। विधायक के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई तथा संगठन के कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का पार्टी के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विमला प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विमला प्रधान जी आदिवासी समाज की एक बड़ी नेत्री थीं और उन्होंने सदैव संगठन के कार्यों को प्राथमिकता दी। पार्टी के प्रति उनका समर्पण, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से पार्टी और समाज ने एक समर्पित जननेता को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

प्रदेश कार्यालय में दी गई भावभीनी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेताओं ने उनके व्यक्तित्व, सरल व्यवहार, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य और पार्टी के प्रति उनका समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, डॉ. यदुनाथ पांडेय, नीलकंठ सिंह मुंडा, मनोज सिंह, गणेश मिश्रा, शालिनी वैशिखयार, हेमंत दास, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, नीरा यादव, अशोक बड़ाईक, प्रकाश सिंह, संदीप वर्मा, शोभा यादव, आरती कुजूर, के.के. गुप्ता, नीरज सिंह, सतीश सिन्हा, मनोज वाजपेयी, सीमा सिंह, सनी टोप्पो, मनोज दुबे, संजय चौधरी, अनिल सिंह, अनीता भाटिया, माया सिंह पटेल, सीमा शर्मा, प्रभु दयाल बड़ाईक, पिंकी खोया, प्रेम मित्तल, वरुण साहू, अंजली कश्यप, नूतन पहन, अनीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनका अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Merchant Discount Rate: ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR से मुरलीगंज के व्यापारियों में असमंजस, 15 अक्टूबर से प्रभावी होगी व्यवस्था

 

यह भी पढ़े: NIA जांच में विदेशी कनेक्शन की पड़ताल, अमन समेत आरोपियों के बैंक खातों की जांच तेज

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button