3 ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर कांग्रेस के Rajesh Thakur ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया

Ranchi: Rajesh Thakur: ओडिशा में बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Thakur ने कहा कि रेल हादसे में जो भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार के साथ पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न घटे।

प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Thakur ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कारवाई करें और इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वंय लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड सरकार डॉक्टरों की टीम ओडिशा के Balasore भेजेगी

Exit mobile version