HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Jharkhand में 20 IAS अधिकारियों का तबादला, अजय नाथ झा बने बोकारो के नए डीसी, देखें पूरी लिस्ट

रांची: Jharkhand सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी की गई। इस फेरबदल में कई जिलों को नए उपायुक्त (DC) मिले हैं।

Jharkhand News: प्रमुख तबादले और नियुक्तियाँ

  • अजय नाथ झा – बोकारो के नए डीसी
  • फैज अक अहमद मुमताज – रामगढ़ के डीसी
  • आदित्य रंजन – धनबाद के नए उपायुक्त
  • अंजली यादव – गोड्डा की नई डीसी
  • रामनिवास यादव – गिरिडीह के डीसी
  • आर रॉनिटा – खूंटी की नई डीसी
  • नमन प्रियेश लकड़ा – देवघर के डीसी
  • कर्ण सत्यार्थी – पूर्वी सिंहभूम के डीसी
  • चंदन कुमार – पश्चिमी सिंहभूम के डीसी
  • कंचन सिंह – सिमडेगा की डीसी

Jharkhand News: महिला अधिकारियों की बड़ी भागीदारी

इस तबादले में 6 महिला आईएएस अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है:

  1. आर रॉनिटा – खूंटी
  2. अंजली यादव – गोड्डा
  3. प्रेरणा दीक्षित – गुमला
  4. कीर्तिश्री जी – चतरा
  5. समीरा एस – पलामू
  6. कंचन सिंह – सिमडेगा

Jharkhand News: अन्य जिलों के नए उपायुक्त:

  • प्रेरणा दीक्षित – गुमला
  • कीर्तिश्री जी – चतरा
  • समीरा एस – पलामू
  • दिनेश कुमार यादव – गढ़वा
  • रवि आनंद – जामताड़ा
  • ऋतुराज – कोडरमा
  • अभिजीत सिन्हा – दुमका
  • कुमार ताराचंद – लोहरदगा
  • शशिप्रकाश सिंह – हजारीबाग
  • नितिश कुमार सिंह – सरायकेला-खरसावां

प्रशासनिक सुधार के संकेत

झारखंड सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक चुस्ती और जिलों में प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को अपने-अपने ज़िलों में जल्द योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

झारखंड के प्रशासनिक ढांचे में यह बदलाव कई जिलों की विकास गति और शासन व्यवस्था को प्रभावित करेगा। खास बात यह रही कि महिला आईएएस अधिकारियों को नेतृत्व में प्राथमिकता दी गई, जो प्रशासन में लिंग संतुलन की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Rohit Sharma लेना चाहते थे MS धोनी जैसा विदाई, BCCI ने नहीं दी इजाजत — टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button