पंजाब के मंत्रियों ने CM Hemant Soren से की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
admin
Ranchi: झारखंड के CM Hemant Soren से आज पंजाब सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों ने रांची पहुंचकर मुलाकात की।
इस सौजन्य भेंट के दौरान, मंत्रियों ने सीएम सोरेन को 9वें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किया।
350वें शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तथा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, समर्पण, त्याग और जनकल्याण के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि इस आयोजन में देशभर के संत-महात्माओं सहित विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।
CM Hemant Soren ने दिया धन्यवाद
यह मुलाकात कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पंजाब सरकार की ओर से मिले इस सम्मानजनक आमंत्रण के लिए दोनों मंत्रियों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।